औरंगाबाद दिनांक : 17 जून जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid Waste Management) हेतु भूमि उपलब्धता की स्थिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों में सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र (MRF), कम्पोस्ट प्लांट, सैनिटरी लैंडफिल तथा एसटीपी सह एफएसटीपी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता एवं परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
स्वच्छ शहर – बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति
औरंगाबाद नगर परिषदसोखेया मौजा में 1.726 एकड़ भूमि लीज पर उपलब्ध कराते हुए एमआरएफ एवं कम्पोस्ट प्लांट स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे नगर क्षेत्र में वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।
दाउदनगर नगर परिषददाउदनगर मौजा में 1.64 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां अपशिष्ट प्रसंस्करण से संबंधित आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी।
नवीनगर नगर पंचायतनवीनगर मौजा में 2.00 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराते हुए एमआरएफ एवं कम्पोस्ट प्लांट स्थापना की दिशा में आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
बैठक में यह भी बताया गया कि सैनिटरी लैंडफिल, एमआरएफ एवं कम्पोस्ट प्लांट हेतु भूमि चयन के लिए अभिरुचि अभिव्यक्ति (EOI) प्रकाशित किए जाने के बाद प्राप्त प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति को भेजा गया है, ताकि आवश्यक निर्णय लेकर कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
देव नगर पंचायत एवं रफीगंज नगर पंचायत में भूमि उपलब्धता से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाने, उपयुक्त भूमि चिन्हित करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करने हेतु सभी लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!