बिहार सिपाही भर्ती 2026: औरंगाबाद में डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

​औरंगाबाद (News 96 India डेस्क): केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित की जा रही मद्यनिषेध सिपाही तथा कारा एवं सुधार सेवाएँ सिपाही की लिखित परीक्षा को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

औरंगाबाद (News 96 India डेस्क):

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित की जा रही मद्यनिषेध सिपाही तथा कारा एवं सुधार सेवाएँ सिपाही की लिखित परीक्षा को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार, 17 जून 2026 को औरंगाबाद की जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अम्बरीष राहुल ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

औरंगाबाद:17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार के विज्ञापन सं०-03/2025 के अंतर्गत मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही तथा कारा एवं सुधार सेवाएँ सिपाही के पदों पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शहर स्थित किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, औरंगाबाद एवं गेट स्कूल, औरंगाबाद परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
साथ ही केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाएं। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता, समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संतन कुमार सिंह एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.