बिहार: सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

By Gaurav Kabir

Published on: May 18, 2026

शेखपुरा : जिला प्रशासन द्वारा ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आज समीक्षा बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की।डीएम ने पदाधिकारियों

शेखपुरा : जिला प्रशासन द्वारा ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आज समीक्षा बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की।डीएम ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिविर में आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन सुनिश्चित कराएं। “हमारा मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि शिविर में आने वाले आमजनों को वास्तविक रूप से राहत मिले और उनकी समस्याओं का मौके पर या समय सीमा के भीतर समाधान हो”, डीएम ने कहा।

गर्मी को देखते हुए उन्होंने पंचायत सरकार भवनों में शुद्ध पेयजल, रोशनी, टेंट, बैठने की व्यवस्था, फ्लैक्स, बैनर और साउंड सिस्टम की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जांच और निष्पादन में तेजी लाने को कहा।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर आवेदन संग्रह पर भी जोर दिया गया।उन्होंने चेतावनी दी कि शिविर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी ईमानदारी से ड्यूटी करें। ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थिति पाए जाने पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.