बक्सर (23 जून 2026): बक्सर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी (DM) श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था और लोक शिकायत सहित कई अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
बगैर किसी सूचना के बैठक से कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में अनुपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को चोल मुंडन एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ करने का निदेश दिया गया।
प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर को शहर के सभी अधिष्ठाापित सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष अंचल स्तर पर भूमि विवाद की साप्ताहिक बैठक करते हुए प्राप्त परिवाद पत्रों का भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील मामलों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाना से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 दिनों पर थाना अंतर्गत बड़े बकायदारों के विरुद्ध वसूली हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
सड़क सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिन जिन स्थलों पर यातायात जाम की समस्या नियमित रूप से हो रही है उन स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में सड़क के किनारे भवन निर्माण से संबंधित रखे गए सामग्री यथा बालू, गिट्टी इत्यादि के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बक्सर को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर भंडारित किए गए सामग्रियों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण हेतु पथ विभाग द्वारा भी ऐसी सामग्रियों को भंडारित किया गया है तो वैसे सामग्रियों को भी हटवाने का निर्देश दिया गया।
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
आगामी पर्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन हेतु वाहनों के चिन्हित मार्गों पर चलने हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers






No comments yet. Be the first to comment!