रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देशमुख्य सचिव ने चंबल संभाग के कलेक्टर-एसपी को वीसी में दिये निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

श्योपुर-मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने चंबल संभाग के कलेक्टर्स एवं एसपी के साथ आयोजित वीसी के दौरान निर्देश दिये कि श्योपुर, भिण्ड एवं मुरैना जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती

श्योपुर-मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने चंबल संभाग के कलेक्टर्स एवं एसपी के साथ आयोजित वीसी के दौरान निर्देश दिये कि श्योपुर, भिण्ड एवं मुरैना जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन पर पूर्णतया रोक लगाई जाये तथा अवैध उत्खनन करने वालों पर कडी कानूनी कार्यवाही की जाये, बगैर नंबर के वाहनों को जब्त किया जायें तथा अवैध परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी बढाई जायें, इस दौरान उन्होने अभी तक किये गये विभिन्न उपायो की समीक्षा भी की।

उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी सहित अन्य नदियों से निकलने वाली रेत को पूरी तरह से रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये तथा चैकिंग नाके बनाये जायें। जिला स्तर पर कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ समन्वय के साथ कार्यवाही करें तथा पुलिस, परिवहन, खनिज, राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा निगरानी बढाई जायें।

इस अवसर पर ग्वालियर कमिश्नर श्री मनोज खत्री, चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार सहित भिण्ड, मुरैना के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ आदि मौजूद रहें। वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओ सामान्य श्री केएस रंधा, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, माइनिंग आफिसर श्री राजेश गंगेले आदि अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायें तथा नदियों से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जायें।

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर भी कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। नदियों के आसपास जहां भी डम्प कर रखी गई हो वहा रेत का विनिष्टीकरण किया जायें।वीसी के उपरांत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन को पूर्ण तरीके से रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें, अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। श्योपुर जिले में स्थित चंबल अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी सहित अन्य नदियों से रेत का अवैध उत्खनन पूरी तरह से रोकने के लिए कार्यवाही की जायें।

इसके लिए बडौदा एवं श्योपुर में अलग-अलग टीमें गठित की जायें, जिसमें रेंज आफिसर, थाना प्रभारी एवं तहसीलदार शामिल रहेंगे। बगैर नंबर वाले वाहनों पर आरटीओ द्वारा कार्यवाही की जायें, उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा चंबल अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत श्योपुर जिले में चिन्हित किये गये 12 घाटों पर रेत का अवैध उत्खनन रोकने के लिए कडी निगरानी रखते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.