एशिया कप की स्टार खिलाड़ी नौसीन नाज का कलेक्टर नेहा मीना ने किया सम्मान,कांस्य पदक और 12 गोल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर किया उत्साहवर्धन,रेडक्रॉस से प्रदाय की गई 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

By Gaurav Kabir

Published on: June 11, 2026

सिवनी:एशिया कप 2026 में अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक दिलाने तथा टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 गोल दागकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाली सिवनी की प्रतिभावान खिलाड़ी

सिवनी:एशिया कप 2026 में अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक दिलाने तथा टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 गोल दागकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाली सिवनी की प्रतिभावान खिलाड़ी नौसीन नाज से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सौजन्य भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती मीना ने नौसीन नाज को पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने नौसीन की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर नौसीन नाज ने अपने खेल जीवन के संघर्ष, प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की यात्रा साझा की।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य वर्ष 2032 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।

नौसीन के इस संकल्प और समर्पण की सराहना करते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर श्रीमती मीना ने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया तथा उनके बेहतर अभ्यास और खेल प्रदर्शन के लिए हॉकी किट उपलब्ध कराने की बात कही।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने नौसीन की दोनों बहनों तहुर नाज एवं तबारिका नाज, उनके माता-पिता, प्रशिक्षक तथा खेल विभाग को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में परिवार, कोच और सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

गौरतलब है कि नौसीन नाज ने एशिया कप 2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सर्वाधिक 12 गोल कर अपनी प्रतिभा का भी शानदार परिचय दिया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #seoni

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.