केवटी के ननौरा एवं हनुमाननगर के नरसारा आदि 24 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

दरभंगा :- दरभंगा जिला अंतर्गत केवटी प्रखंड के ननौरा पंचायत एवं हनुमाननगर प्रखंड के नरसारा पंचायत सरकार भवन में आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के

दरभंगा :- दरभंगा जिला अंतर्गत केवटी प्रखंड के ननौरा पंचायत एवं हनुमाननगर प्रखंड के नरसारा पंचायत सरकार भवन में आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “सहयोग शिविर” का सफल आयोजित।


कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री-सह-प्रभारी जिला मंत्री श्री कुमार शैलेंद्र,विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा एवं जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा माननीय मंत्री एवं माननीय विधायक को पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


अपने संबोधन में केवटी के माननीय विधायक श्री मुरारी मोहन झा ने सहयोग शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक सुपात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।


उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की तथा कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग सहयोग शिविर में आवेदन दें, जिसका ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जिससे आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड, अंचल अथवा थाना कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब कर्मी एवं पदाधिकारी स्वयं पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
माननीय मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में जनता को भी ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए तथा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।


जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन किया जाएगा तथा आमजन को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान केवटी प्रखंड अंतर्गत राशन कार्ड के लाभुक मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, शिवेश यादव, मीणा देवी एवं सरीता देवी को राशन कार्ड प्रदान किया गया। वहीं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभुक चंदन कुमार, पल्लवी कुमारी, आशू कुमार, शिवांश कुमार पासवान, निर्मला देवी एवं ब्रह्मदेव यादव को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त बंदोबस्ती पर्चा के लाभुक बानो देवी एवं आरती देवी को भी माननीय मंत्री के कर कमलों से लाभ प्रदान किया गया।


इसी प्रकार हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत नरसारा पंचायत में आयोजित शिविर में राशन कार्ड के लाभुक कंचन कुमारी, रुक्मिणी देवी, ताबिंदा यासमीन, शांति देवी, फुल देवी, नीतू कुमारी, पुष्पा देवी, फुल कुमारी एवं सुलेना कुमारी को राशन कार्ड वितरित किया गया।
इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभुक महेश राम, सुमित राम एवं सुनीता देवी तथा जॉब कार्ड के लाभुक राजू राम, रौनक खातून, बदनिया देवी, साजदा खातून, मुन्नी देवी एवं हेमा देवी को भी माननीय मंत्री द्वारा लाभान्वित किया गया।


कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित पंचायतों के मुखिया, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.