DC vs CSK:155 रन पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स,चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

DC vs CSK:155 रन पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स,चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य IPL 2026 में 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में Delhi Capitals (DC) और Chennai Super Kings (CSK) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।जहाँ दिल्ली कैपिटल्स 07 विकेट खोकर 155 रन पर

DC vs CSK:155 रन पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स,चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 में 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में Delhi Capitals (DC) और Chennai Super Kings (CSK) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।जहाँ दिल्ली कैपिटल्स 07 विकेट खोकर 155 रन पर सिमट गई।चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया.​​

जानकारी के अनुसार ​दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर बनाया।चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य मिला है।​दिल्ली कैपिटल्स (DC) की बल्लेबाज़ी शुरुआत में खराब रही।

दिल्ली के बल्लेबाज जल्दी आउट होकर पावेलियन चले गए।एक समय टीम का स्कोर 11 ओवर में मात्र 69/5 था।​समीर रिज़वी और स्टब्स का जलवा: मुश्किल समय में समीर रिज़वी (नाबाद 40 रन, 24 गेंद) और ट्रिस्टन स्टब्स (38 रन, 31 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

​आशुतोष शर्मा का कैमियो: पारी के अंत में आशुतोष शर्मा ने भी 5 गेंदों में 14 रनों की तेज पारी खेली।​चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से गेंदबाजी करते हुए ​नूर अहमद ने 2 विकेट झटके।इन विकेट के बदौलत ​मुकेश चौधरी, अकील होसैन और जेमी ओवरटन ने भी 1-1 विकेट लेकर दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।​

ज्ञातव्य हो की दोनों टीमें वर्तमान में अंक तालिका में 7वें और 8वें स्थान पर हैं।प्रत्येक के 9 मैचों में 8 अंक हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.