सिवनी/ आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सचिव गृह एवं समन्वयक, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला कॉल सेंटर एवं कंट्रोल कमांड सेंटर (डीसीसीसी) कार्यालय में 15 जून 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा।
नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा तथा जिले में अतिवर्षा, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदा संबंधी सूचनाओं का संकलन, त्वरित आदान-प्रदान एवं आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय का कार्य करेगा। जिला प्रशासन द्वारा श्री सुरेश कुमार राय, तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, जिला सिवनी को जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री घनश्याम मर्सकोले, अनुरेखक, तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
नियंत्रण कक्ष का कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07692-225866 निर्धारित किया गया है। प्रभारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राय से मोबाइल नंबर 9406785454 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी श्री घनश्याम मर्सकोले से मोबाइल नंबर 9301662708 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले में स्थापित वर्षा मापक केन्द्रों से प्राप्त दैनिक वर्षा आंकड़ों का संकलन कर नियमित रूप से निदेशक मौसम केन्द्र, भोपाल को प्रेषित किया जाएगा, जिससे मौसम संबंधी परिस्थितियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अतिवर्षा, जलभराव अथवा बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni







No comments yet. Be the first to comment!