जिलास्तरीय रोजगार मेला 20 मई को, मिलेंगे रोजगार के अवसर

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

जिलास्तरीय रोजगार मेला 20 मई को, मिलेंगे रोजगार के अवसर मध्य प्रदेश :सिवनी जिला रोजगार अधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, जिला रोजगार

जिलास्तरीय रोजगार मेला 20 मई को, मिलेंगे रोजगार के अवसर

मध्य प्रदेश :सिवनी जिला रोजगार अधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय सिवनी,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी एवं शासकीय आईटीआई सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से “युवा संगम कार्यक्रम” अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 20 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक राम रमन प्राइवेट आईटीआई, होमगार्ड ऑफिस के सामने, सिवनी में किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि आयोजित मेले में देश एवं प्रदेश की विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा एजेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

ऐसे इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो एवं जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई अथवा स्नातक उत्तीर्ण किया हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, अंकसूची एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में सहभागिता कर सकते है।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.