आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ हुई समीक्षा बैठक,लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई होगी दरभंगा, 17 जून 2026 :- जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ हुई समीक्षा बैठक,लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई होगी

दरभंगा, 17 जून 2026 :- जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई ।
आज सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

  जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रखंडों द्वारा अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की । मनीगाछी प्रखंड में लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित संबंधित कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो आशा कर्मी अथवा अन्य संबंधित कर्मी निर्धारित कार्यों का पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुशेश्वरस्थान सती घाट क्षेत्र में भी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं हुई है। इस पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 08 जून से 15 जून तक 9,330 आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 11,208 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी लक्ष्य और अधिक प्रभावी तरीके से प्राप्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 22 जून (सोमवार) तक 15,000 आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में न्यूनतम 50 आयुष्मान कार्ड बनाने का टास्क दिया गया.

 जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा कहा कि वैध और अवैध दोनों प्रकार के केंद्रों की जांच किया जाए। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध नियमानुसार विधि संवत कार्रवाई करुणा सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रविवार तक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सिविल सर्जन को आयुष्मान कार्ड से संबंधित अस्पतालों की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, डीपीएम स्वास्थ्य, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, डॉ.रवि कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.