मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026
जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के पारू प्रखंड का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पारू प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!