नशा मुक्त कोशी अभियान: सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में नशे के कारोबार पर बिहार पुलिस की बड़ी चोट, 1223 तस्कर गिरफ्तार

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

कोशी क्षेत्र में नशे के खिलाफ महा-अभियान ​सहरसा: माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के सख्त निर्देशों के बाद कोशी क्षेत्र (सहरसा, सुपौल और मधेपुरा) में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी अभियान” (Nasha Mukt Koshi Abhiyan)

कोशी क्षेत्र में नशे के खिलाफ महा-अभियान

सहरसा: माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के सख्त निर्देशों के बाद कोशी क्षेत्र (सहरसा, सुपौल और मधेपुरा) में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी अभियान” (Nasha Mukt Koshi Abhiyan) को लगातार ऐतिहासिक सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनता का भी भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

​DIG द्वारा जारी किए गए विशेष हेल्पलाइन नंबर- 9060384865 पर लोग निडर होकर तस्करों की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस इस बात की पूरी गारंटी दे रही है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

एक सप्ताह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (06 जून 2026 से 12 जून 2026)

​DIG डॉ. कुमार आशीष की सीधी निगरानी में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर नशे के बड़े सिंडिकेट को तोड़ा है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • गिरफ्तारी: अवैध शराब के मामले में 46 और सूखा नशा के मामले में 14 तस्कर (कुल 60) गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
  • नगदी बरामद: ₹4,98,200/- (भारतीय मुद्रा)
  • वाहन ज़ब्त: 11 मोटरसाइकिल, 02 तिपहिया और 01 चार पहिया वाहन।

बरामद नशीले पदार्थ (पिछले एक सप्ताह में):

नशीला पदार्थबरामद मात्रा
अवैध शराब877.095 लीटर
गाँजा1733.660 किलोग्राम
स्मैक71.9 ग्राम
कोडीनयुक्त कफ सिरप65.1 लीटर
नशीला इंजेक्शन320 एम०एल०

फरवरी 2026 से अब तक की महा-उपलब्धि

​फरवरी 2026 में इस अभियान के शुरू होने के बाद से पुलिस ने कोशी क्षेत्र में नशे की कमर तोड़ दी है। अब तक कुल 1223 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

कुल बरामदगी के आंकड़े:

  • अवैध शराब: 43,972.75 लीटर
  • गाँजा: 3940.785 किलोग्राम
  • स्मैक: 3734.47 ग्राम
  • अवैध कफ सिरप: 1805.22 लीटर
  • नशीला इंजेक्शन: 3256 एम०एल०
  • नशीली टैबलेट: 120 पीस
  • ज़ब्त नगदी: ₹6,85,814/- (भारतीय मुद्रा) और ₹27,570/- (नेपाली मुद्रा)

DIG डॉ. कुमार आशीष की आमजनों से अपील

​सहरसा कोशी क्षेत्र के DIG डॉ. कुमार आशीष ने आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

“नशा मुक्त कोशी अभियान को सफल बनाने के लिए जारी हेल्पलाइन नं0- 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से जानकारी दें। आप तस्कर का नाम, पता, ठिकाना और संभव हो तो फोटो/वीडियो भी भेज सकते हैं। आपका नंबर और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिनकी सटीक सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता मिलेगी, उन्हें यथोचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।”

कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है।

कृपया सूचना दें, सहयोग करें!

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.