राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में आज 18 जून को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का सुबह 10.50 बजे मिलानपुर टोल नाका हेलीपैड पर आगमन होगा। इस दौरान स्वागत के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मिलानपुर टोल नाका हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के लिये प्रस्थान करेगी। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा पौधरोपण कर ब्रम्हकुमारी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ फोटो सेशन होगा।
इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर विभागों की प्रदर्शिनी का अवलोकन होगा। मुख्य कार्यक्रम मंच पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद द्वीप प्रज्वलन होगा। इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति जी का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। राजयोगिनी बी.के. मंजु दीदी संचालक बैतूल मप्र द्वारा स्वागत उदबोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु कलश एवं ध्वज द्वारा महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। तत्पश्चात राजयोगिनी बी.के. शैलजा दीदी जोनल संचालक मध्यप्रदेश द्वारा उदबोधन, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके व माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा उदबोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मिलानपुर टोल नाका हेलीपेड के लिये प्रस्थान करेगी। यहां से दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ओमकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
कमिश्नर, कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 18 जून को आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों एवं फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल के विभिन्न सेक्टरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
President of India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Narmadapuram Commissioner







No comments yet. Be the first to comment!