अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का हुआ भव्य उदघाटन

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का हुआ भव्य उदघाटन निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन का भव्य उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का हुआ भव्य उदघाटन

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का हुआ भव्य उदघाटन

निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन का भव्य उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद मिथिला परंपरा के तहत पाग व सॉल एवं पौध से स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने निर्मली को मिथिला की पवित्र धरती बताते हुए यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विशेषकर सामा-चकेवा और लोक परंपराओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए दूर-दराज के न्यायालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन की हानि होती थी।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए सिविल कोर्ट के शुरू होने से निर्मली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका की प्राथमिकता न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है और यह न्यायालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।आज से ही दो कोट प्रारंभ हो गया। मुख्य न्यायाधीश ने इस परियोजना में सहयोग देने के लिए स्थानीय अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों और आम जनता की सराहना की।साथ ही उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इंस्पेक्टिंग जज पूर्णेन्दु सिंह ने अपने संबोधन में न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का उद्देश्य केवल निर्णय देना ही नहीं, बल्कि आम लोगों में न्याय के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी है।कार्यक्रम के दौरान न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मामलों के शीघ्र निष्पादन और न्यायिक सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने इसे निर्मली के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। इस दौरान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू एवं इंस्पेक्टिंग जज पूर्णेन्दु सिंह के द्वारा परिसर में पौध रोपण भी किया गया।

साथ ही 60 करोड़ के लागत से नवनिर्मित आधुनिकतम सुविधाओं से लैस 15 कोर्ट बिल्डिंग इम्यूनिटी भवन, कैदी हाजत, जजेज आवास का उद्घाटन कर जायजा लिया। वहीं जिला पदाधिकारी सावन कुमार एसपी सरथ आर एस के मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, नयाधिश द्वरा कोसी पीड़ित जिसमें भूमि विवाद में मृत परिजन एव बाल श्रम सहित अन्य पीड़तों को चेक दिया गया।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत कुमार सिंह, गीतांजलि साहू एसडीएम धीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, अवर निवार्चन पदाधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सियावर मंडल, डीसीएलआर साहेब रसूल, बीडीओ आरुषि शर्मा,आरओ शाहीना बेगम सहित अन्य मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.