Madhepura News: बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।
क्या है पूरा मामला?
घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 की है। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे एक महिला अपने प्रेमी दिनकर कुमार (पिता: सुभाष पोद्दार) के घर पहुंची। महिला का आरोप है कि वह पिछले कई सालों से दिनकर के साथ प्रेम संबंध में थी और करीब एक महीने पहले ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर शादी कर ली थी।
जबरन शादी का लगाया आरोप
महिला ने दावा किया कि उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी वजह से 10 तारीख को परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी गमैल पंचायत के एक अन्य युवक के साथ करा दी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला अपने ससुराल से निकलकर सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने की जिद करने लगी।
घर के बाहर किया हंगामा
जैसे ही महिला प्रेमी के घर पहुंची, प्रेमी के परिजनों ने उसे फटकार लगाकर बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद महिला घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने कराया समझौता
घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए हंगामा कर रही महिला और प्रेमी के परिजनों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई।आपसी सहमति और कानूनी पहलुओं को समझने के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल,महिला को समझा-बुझाकर उसके मायका भेज दिया गया है।






No comments yet. Be the first to comment!