जिले के दूरस्थ मजरे-टोलों को चिन्हित कर विद्युतीकरण प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करे – कलेक्टर

By Gaurav Kabir

Published on: 6 घंटे पहले

सिंगरौली, 18 मई कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को शासन की

सिंगरौली, 18 मई कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन सर्वे कर जर्जर भवनों को चिन्हित किया जाए और अत्यंत जर्जर हो चुके भवनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सभी संस्थाओं में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया कि दूरस्थ मजरे-टोलों का सर्वे कर ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जहां न्यूनतम पांच घर बसे हों, ताकि इन क्षेत्रों तक बिजली सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।किसानों के हित में निर्देश देते हुए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को पाबंद किया कि गेहूं उपार्जन का भुगतान अधिकतम तीन दिवस के भीतर हर हाल में किसानों के खातों में सुनिश्चित किया जाए और उपार्जन के दौरान किसी भी किसान को परेशानी न हो।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने तथा सुदूर अंचलों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ियों के निरीक्षण और नाश्ते की गुणवत्ता की सतत निगरानी के निर्देश मिले।

जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित कार्यों को आगामी दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने की समय-सीमा तय की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों के निराकरण के जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि विभागों के द्वारा आवेदनों के निराकरण करने में रुचि नहीं ले जा रही है जिसके कारण जिले की ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है।

उन्होंने निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। वहीं राजस्व अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के साथ साथ स्वामित्व योजना, सीमांकन, सीमांकन आदि के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में खाद्य सुरक्षा की समीक्षा करते हुए एसडीएम सिंगरौली एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से प्रमुख स्थानों से डेयरी उत्पाद व मावा आदि के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी एवं संजीव पांडे, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की,नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.