मधेपुरा:उदाकिशुनगंज के गोपालपुर व शाहजादपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, कई मामलों का हुआ निष्पादन

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर और शाहजादपुर पंचायत में मंगलवार को प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर लगाया गया। सहयोग शिविर में दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया। कुछ मामलों में जरूरी निर्देश दिए गए। दोनों पंचायत

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर और शाहजादपुर पंचायत में मंगलवार को प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर लगाया गया। सहयोग शिविर में दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया। कुछ मामलों में जरूरी निर्देश दिए गए। दोनों पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में शिक्षा, कृषि, बिजली, स्वस्थ्य, सड़क, पेंशन,नल जल योजना, सिंचाई, आवास, मनरेगा आदि विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। जहां फरियादियों का आवेदन प्राप्त किया। मामले के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों का आन द स्पॉट निपटारा किया गया। जबकि कुछ मामलों में जरूरी निर्देश दिए गए।

एसडीएम पंकज कुमार घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार दोनों शिविर का निरीक्षण किया।अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों से बातचीत की।अधिकारी ने सरकार की व्यवस्था से अवगत कराया।

अधिकारी ने कहा कि लोग अपनी समस्या को लेकर परेशान नहीं हो। हर शिकायतों का निपटारा 30 दिनों में किया जाना है। जिस विभाग में तय समय-सीमा पर मामले का निष्पादन नहीं होगा। वैसे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के जद में आएंगे।  शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सहयोग शिविर को लेकर कर्मचारियों और नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।


सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके लिए पंचायत के शिविर में
स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम कचहरी सचिव एवं विकास मित्र को लगाया गया था। अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नोडल पदाधिकारी शिविर के संचालन, निगरानी में लगे रहे। बीडीओ गुलजारी पंडित ने बताया कि शाहजादपुर पंचायत में मंगलवार के शिविर में 58 मामले सामने आए। जबकि पूर्व के 38 में 21 मामले का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं गोपालपुर पंचायत के शिविर में 20 नए मामले सामने आए।

इस पंचायत में पूर्व के 36 में 22 मामले का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जो भी पुराने और नए मामले सामने आए हैं, उसका निष्पादन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जाने का निर्देश प्राप्त हुए हैं।

जिस पर काम जारी है। शाहजादपुर के शिविर में बीडीओ गुलजारी पंडित, पीएचसी प्रभारी डा. रूपेश कुमार, ज़िला परिषद सदस्य सुनीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव, गोपालपुर के शिविर में मुखिया मणि सहनी आदि मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.