मधेपुरा :उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थापना दिवस पर गुरुवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर चौधरी के देखरेख में छात्रों के बीच विभिन्न तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया

उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थापना दिवस पर गुरुवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर चौधरी के देखरेख में छात्रों के बीच विभिन्न तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान बीईओ ने छात्रों के बीच अनुमंडल स्थापना के इतिहास के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि 21 मई 1983 ई0 को उदाकिशुनगंज अनुमंडल की स्थापना हुई। इसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इलाके में कई महान महापुरुष हुए।जिन्होंने अनुमंडल स्थापना में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इलाके में कई दार्शनिक स्थान है। यह अनुमंडल पुराना है।

मौके पर शैलेश कुमार चौरसिया ने प्रकाश डालते हुए बताया कि हम लोग पहले मधेपुरा अनुमंडल में आते थे ।मधेपुरा अनुमंडल से अलग होकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल का स्थापना हुआ है और अनुमंडल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं।

वहीं बंदना कुमारी ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में अनुमंडल आगे बढ़ रहा है अमृता कुमारी अनुमंडल पार्षद माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने बताया कि आज के परिवेश में उदाकिशुनगंज अनुमंडल को जिला बनाने की आवश्यकता है।

अनुमंडल के भूभाग के दृष्टिकोण से जिला बनाना अति आवश्यक है । उदाकिशुनगंज अनुमंडल को जिला बनाने से और विकास होगा। जबकि विभिन्न विद्यालयों में अनुमंडल स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुए। जहां अनुमंडल के गौरवशाली इतिहास के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई।

इस दौरान मंजर आलम, अनिकेत रंजन, परशुन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, निलेश कुमार, कुमार किशोर केसरी, सियाराम मोची, कुमोद दास, महालीकात झा, संजीव सिंह, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, मोनिका कुमारी, गुंजन सिंह, अरविंद यादव, मु. कयूम मुद्दीन, गुलफसा बनो, आफताब आलम,मु. अब्दुल्ला, कंचनमाला, सुमन दास, शेखर कुमार आदि शिक्षकों द्वारा अपने अपने विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न कराया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.