मध्य प्रदेश :जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति पुनर्गठित

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

मध्य प्रदेश :जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति पुनर्गठित कटनी – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्‍वीकृत वाटरशेड विकास परियोजनाओं के कार्यक्षेत्र में शासकीय योजनाओं के अभिसरण और इनके प्‍लानिंग, क्रियान्‍वयन, मॉनिटरिंग तथा प्रभावों के

मध्य प्रदेश :जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति पुनर्गठित

कटनी – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्‍वीकृत वाटरशेड विकास परियोजनाओं के कार्यक्षेत्र में शासकीय योजनाओं के अभिसरण और इनके प्‍लानिंग, क्रियान्‍वयन, मॉनिटरिंग तथा प्रभावों के विश्‍लेषण हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर “जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति” का पुनर्गठन किया गया है।

इस नवीन गठित समिति की सदस्य सचिव वाटरशेड विकास घटनक प्रधानमंत्री सिंचाई योजना 2.0 की नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ होंगी।

साथ ही समिति में वनमण्डलाधिकारी, उपसंचालक कृषि, परियोजना अधिकारी उद्यानिकी, उपसंचालक पशु चिकित्‍सा, सहायक संचालक मत्‍सोद्योग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण, उपपंजीयक सहकारी संस्‍थायें, महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र, जिला वाटरशेड परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला परियोजना समन्‍वयक एनआरएलएम, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्‍द्र पिपरौंध, प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान, प्रबंधक लीड बैंक, नाबार्ड के प्रतिनिधि, स्‍वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधि, स्‍वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि, प्रोजेक्‍ट लीडर एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ, विकासखंड परियोजना समन्‍वयक ढीमरखेड़ा को इसमें सदस्य बनाया गया है। जबकि अशासकीय सदस्‍य के रूप में ओम प्रकाश तिवारी को समिति में सम्मिलित किया गया है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.