मध्य प्रदेश :पाइपलाइन क्षतिग्रस्‍त करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर-कलेक्‍टर श्री तिवारी

By Gaurav Kabir

Published on: 7 घंटे पहले

कटनी समय-सीमा बैठक में सोमवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई कर क्षतिग्रस्‍त करने के मामले में बीएसएनएल के

कटनी समय-सीमा बैठक में सोमवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई कर क्षतिग्रस्‍त करने के मामले में बीएसएनएल के ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा बीत जाने के बावजूद सीमांकन प्रकरणों का निराकरण न करने पर नाराजगी जताते हुए उन्‍होंने नायब तहसीलदार सिन्‍गौड़ी और देवराकला राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार देवराकला अवंतिका तिवारी पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा:-

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन, समग्र ई-केवाईसी, जलगंगा संवर्धन अभियान एवं संबल पंजीयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री के पत्र के अनुसार समितियों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा:-

सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मासिक गेडिंग के मद्देनजर सभी विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। उन्‍होंने जल संसाधन, हॉर्टीकल्‍चर, पीडब्‍ल्‍यूडी, स्‍कूल शिक्षा, वन, कृषि, अनुसूचित जाति, साईंस एण्‍ड टेक, नगरीय निकाय, श्रम, सहकारिता, वाणिज्यिक कर, वित्‍त, स्‍वास्‍थ्‍य, जनजातीय कार्य विभाग, परिवहन, गृह विभाग, सामाजिक न्‍याय और खनिज विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को इनके त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की।

हितग्राही चिन्हित कर दिलायें स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ:-

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍वरोजगार मूलक योजनाओं से जुड़े विभागों जैसे एमएसएमई, हॉर्टीकल्‍चर, मत्‍स्यपालन, अनुसूचित जनजाति विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं में लक्ष्‍य के अनुरूप प्रगति लायें।

आयुष्‍मान कार्ड बनाने में लायें तेजी:-

बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में 12 से 14 मई के बीच 381 नये आयुष्‍मान कार्ड बनाये गये हैं। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएमएचओ को आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

राजस्‍व विभाग की समीक्षा:-

फार्मर आईडी रजिस्‍ट्रेशन कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने राजस्‍व अधिकारियों को लगातार फार्मर रजिस्‍ट्री करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों को फार्मर रजिस्‍ट्री की बकेटिंग पर भी फोकस करने की हिदायत दी। इस दौरान कलेक्‍टर ने तहसीलवार डाटा के डिजिटाइजेशन प्रगति और 7वीं लघु सिंचाई की भी समीक्षा करते हुये शीघ्र इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

जनगणना की समीक्षा:-

जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में 1 मई से शुरू हुये मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को तय समय-सीमा में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सभी चार्ज अधिकारियों को फील्‍ड का भ्रमण कर जनगणना कार्य का जायजा लेने की हिदायत दी।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी:-

बैठक के दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उईके, सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, महाप्रबंधक उद्योग ज्‍योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.