मध्य प्रदेश:अवैध क्लीनिक पर छापा, 50 प्रकार की दवाइयां जब्त,क्लीनिक सील

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

कटनी फर्जी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गए निर्देश के पालन में विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत ग्राम विलायतकला में “बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से

कटनी फर्जी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गए निर्देश के पालन में विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत ग्राम विलायतकला में “बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से संचालित एक अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इस क्लीनिक पर जिला स्तरीय टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम में जिला चिकित्सालय के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. रीतेश दुबे तथा प्रभारी नर्सिंग होम श्री नितिन तपा शामिल थे।

जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक का संचालन जाकिर हुसैन द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने स्वयं को बीएएमएस डिग्रीधारी बताया, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में अनिवार्य पंजीयन भी नहीं कराया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि बिना किसी वैध अनुमति के क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। परिसर में 5 बिस्तर तथा एलोपैथी दवाइयां मिलीं, जिनसे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जबकि बीएएमएस चिकित्सक को केवल आयुर्वेद पद्धति से उपचार की अनुमति होती है, इसके बावजूद एलोपैथी पद्धति से इलाज किया जा रहा था।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मध्यप्रदेश उपचारगृह तथा रुजोपचार संबंध स्थापना अधिनियम 1973 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक से 50 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं और क्लीनिक को सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बड़वारा श्री हर्षवर्धन रामटेके, थाना प्रभारी श्री के.के. पटेल तथा क्षेत्रीय पटवारी भी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.