बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री से मिले संसद पप्पू यादव

By Gaurav Kabir

Published on: May 14, 2026

पूर्णियाँ संसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री से मिलकर संसदीय क्षेत्र समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।इस दौरान कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जानकारी

पूर्णियाँ संसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री से मिलकर संसदीय क्षेत्र समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।इस दौरान कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव पटना में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर पूर्णिया स्थित काझा कोठी परिसर/पार्क/तालाब विकास एवं निर्माण कार्यों में बढ़ती गंभीर अनियमितताओं की जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से काझा कोठी परिसर में चल रहे विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूर्ण कराने की मांग की।

पूर्णिया का काझा कोठी परिसर ऐतिहासिक, जनोपयोगी और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। लगभग 32 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर, जिसमें 16 एकड़ का तालाब भी शामिल है, को पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत विकसित किया जाना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता जनता की भावना और विकास दोनों के साथ अन्याय है।

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि सरकार पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूरा कराए, ताकि पूर्णिया की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा मिल सके।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.