नीट पुर्नपरीक्षा 2026: सागर कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 21 जून को होगा एग्जाम

By Gaurav Kabir

Published on: June 17, 2026

​ ​NEET UG 2026 in Sagar: परीक्षा केंद्रों की निगरानी और पेपर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात ​सागर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुचर्चित NEET (UG) 2026 पुर्नपरीक्षा के

NEET UG 2026 in Sagar: परीक्षा केंद्रों की निगरानी और पेपर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

सागर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुचर्चित NEET (UG) 2026 पुर्नपरीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए सागर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 21 जून 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और कार्यभार सौंपे हैं।

नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

​संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है:

  • नोडल अधिकारी: श्री गगन बिसेन (संयुक्त कलेक्टर)
  • सहायक नोडल अधिकारी: श्री हरीश लालवानी (नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख)

​इसके साथ ही, जिला नोडल अधिकारी (NTA) के रूप में श्री मनीष गुप्ता (प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, सागर) को संबंधित केंद्राध्यक्षों के साथ समन्वय कर निर्बाध संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

परीक्षा केंद्रों पर इन अधिकारियों की रहेगी पैनी नजर

​कलेक्टर ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जो सीधे तौर पर अपने आवंटित केंद्र की व्यवस्थाओं के लिए जवाबदेह होंगे:

  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रं. 1, कैंट सागर: श्री प्रेमनारायण (नायब तहसीलदार, जैसीनगर)
  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रं. 3, राजघाट रोड: श्री प्रतीक रजक (नायब तहसीलदार, सागर नगर)
  • आर्मी पब्लिक स्कूल, कोरेगांव कैंट: श्री राहुल गौड (प्रभारी तहसीलदार, सागर ग्रामीण)
  • शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय (बस स्टैंड के पास): श्री प्रवीण दुबे (नायब तहसीलदार, सागर ग्रामीण)
  • शासकीय कन्या महाविद्यालय (बस स्टैंड के पास): श्री अनिल अहिरवार (नायब तहसीलदार, रहली)

20 जून को ही होगा केंद्रों का निरीक्षण, पेपर सुरक्षा पर विशेष जोर

​कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट 20 जून 2026 को ही अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। परीक्षा से पूर्व कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पुख्ता की जाएंगी।

पेपर की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश:

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। बैंक से सुरक्षित तरीके से प्रश्न पत्र निकलवाने से लेकर परीक्षा समाप्ति के बाद प्रश्न पत्रों को वापस जमा कराने तक की पूरी संवेदनशील प्रक्रिया इन्हीं अधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न होगी।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.