बिहार में अब पुलिस दीदी स्कूटी से करेंगी कोचिंग,स्कूल,कॉलेज की गश्ती,सुरक्षा को लेकर मंत्री परिषद का ठोस निर्णय

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

बिहार में अब महिला पुलिस कर्मी पुलिस दीदी बनकर स्कूटी पर सवार होकर स्कूल,कोचिंग,कॉलेज जैसे संस्थानों में आने जाने वाली छात्रा,महिलाओं सुरक्षा को लेकर गश्त करती नज़र आएगी।बिहार सरकार के मंत्री परिषद बैठक में यह

बिहार में अब महिला पुलिस कर्मी पुलिस दीदी बनकर स्कूटी पर सवार होकर स्कूल,कोचिंग,कॉलेज जैसे संस्थानों में आने जाने वाली छात्रा,महिलाओं सुरक्षा को लेकर गश्त करती नज़र आएगी।बिहार सरकार के मंत्री परिषद बैठक में यह निर्णय लिया गया है।इस पहल के माध्यम से महिला पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे छात्राओं एवं महिलाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने तथा शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों आदि में आने-जाने वाली लड़कियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला पुलिस कर्मियों (पुलिस दीदी) हेतु 1500 स्कूटी के क्रय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस पहल के माध्यम से महिला पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे छात्राओं एवं महिलाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।बिहार पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ज्ञात हो की विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थान आदि से आने-जाने के क्रम में लड़की /महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों (पुलिस दीदी) के लिए 1500 स्कूटी के क्रय हेतु प्रति अद्द 1,25,000 की दर से लागत राशि ₹18,75,00,000 (अठारह करोड़ पचहत्तर लाख रू०) एवं पुलिस कर्मियों हेतु 3200 मोटरसाईकिल के क्रय हेतु प्रति अद्द राशि ₹1,50,000 की दर से लागत राशि ₹48,00,00,000 (अड़तालीस करोड़ रू०) यानि कुल राशि ₹66,75,00,000 (छियासठ करोड़ पचहत्तर लाख रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

#BiharPolice #PoliceDidi #WomenSafety #LawAndOrder #CrimeControl #WomenEmpowerment #PublicSafety #SafeCity #AdministrativeApproval #BiharGovernment

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.