पोषण जागरूकता बढ़ाने हेतु पोषण थाली प्रतियोगिता आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 21, 2026

सिवनी/ जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में बुधवार को रैदास भवन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण थाली प्रतियोगिता का

सिवनी/ जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में बुधवार को रैदास भवन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 25 महिलाओं ने सहभागिता करते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार से सजी आकर्षक पोषण थालियां प्रस्तुत कीं। थालियों में हरी सब्जियां, दाल, सहजन की पत्तियां, सलाद, मौसमी फल, मोटे अनाज, दूध एवं दही सहित पोषणयुक्त खाद्य सामग्री को शामिल किया गया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त भोजन अपनाने का संदेश दिया गया। निर्णायक मंडल द्वारा थालियों का मूल्यांकन पौष्टिकता, सजावट एवं रचनात्मकता के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.