12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: June 3, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला के सभी ब्लॉकों में भी

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला के सभी ब्लॉकों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी डा. विवेक भारती ने बताया कि 21 जून के मुख्य आयोजन से पूर्व जिला में योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 6 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक पुलिस लाइन में पुलिस विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रतिया विधायक श्री जरनैल सिंह, पूर्व मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक श्री दुड़ाराम तथा पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

डीसी ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 जून को सुबह 6 बजे डीपीआरसी भवन से एमएम कॉलेज फतेहाबाद तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि 8 से 10 जून तक गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनके माध्यम से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद 11 से 13 जून तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 20 जून को एमएम कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल एवं पायलट अभ्यास कराया जाएगा ताकि योग दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.