पटना:त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

By Gaurav Kabir

Published on: 1 घंटे पहले

जिलाधिकारी, पटना द्वारा त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने ’आम जन से भी आह्वान’ किया है कि वे अधिक-से-अधिक संख्या में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसका लाभ उठाएँ।

जिलाधिकारी, पटना द्वारा त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने ’आम जन से भी आह्वान’ किया है कि वे अधिक-से-अधिक संख्या में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसका लाभ उठाएँ।

सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र आपकी सहायता हेतु सजग तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु इन शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र इत्यादि आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के आदेश के आलोक में दिनांक 16 से 18 जून, 2026 तक पटना जिला के भी सभी 23 प्रखंडों में त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहे इन प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इसी प्रयोजन से राज्य के सभी प्रखंडों में इन शिविरों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। तीन दिनों तक लगने वाले शिविरों में लगभग 25 विभागों की विभिन्न योजनाओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाया जाएगा। इसमें निम्नलिखित योजनाएँ शामिल हैः-

  1. आयुष्मान भारत-पीएम-जेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना),
  2. आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70प्लस वर्ष),
  3. सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग),
  4. पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना,
  5. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण,
  6. लखपति दीदी (एसएचजी लिंकेज),
  7. पीएम स्वनिधि,
  8. विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी),
  9. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी),
  10. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान),
  11. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजनाएँ,
  12. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,
  13. बैंक,
  14. आधार,
  15. राजस्व एवं भूमि सुधार,
  16. इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी हेतु योजना,
  17. दिव्यांग कल्याण योजनाएँ,
  18. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग,
  19. बिहार बिल्डिंग एण्ड अदर कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स (बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण) बीओसीडब्ल्यू-निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड,
  20. मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना एवं अन्य योजनाएँ

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को आवेदन/निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी इत्यादि लंबित कार्यों का निपटान एवं योजनाओं के देय लाभ का वितरण किया जाएगा। लोगों की सहायता हेतु कैम्प में हेल्प डेस्क भी क्रियाशील रहेगा। प्रशिक्षित वोलंटियर एवं कर्मी हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगे जो आवेदकों/लाभार्थियों को सही काउन्टर तक मार्ग-दर्शन, फॉर्म भरवाने एवं दस्तावेजीकरण में सहायता प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि एक ही स्थान पर ये सारी सुविधाएँ प्राप्त होंगी जिसमें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाएँ शामिल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के सफल आयोजन हेतु वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में मेडिकल कैम्प की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच जैसे रक्तचाप, शर्करा, स्वास्थ्य परामर्श इत्यादि सुविधाएँ आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तरों तक शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया है ताकि लोगों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने कहा कि इस उद्देश्य से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह भी निदेशित किया गया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के आवेदन/निबंधन या लाभ वितरण हेतु जो भी दस्तावेज आवश्यक हो यथा-आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र इत्यादि आवेदकों/लाभार्थियों को शिविर के दिन लाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पूर्व से सूचित करें।

विदित हो कि प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के अतिरिक्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।.

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.