विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

पाली, 17 जून। वाटरशेड मैनेजमेंट डिवीजन एवं भू-संसाधन विभाग के निर्देशानुसार WDC एवं पीएमकेएसवाई 2.0 परियोजनाओं के तहत बुधवार को पाली जिले के पाली, रोहट, सोजत एवं देसूरी ब्लॉकों में विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम

पाली, 17 जून। वाटरशेड मैनेजमेंट डिवीजन एवं भू-संसाधन विभाग के निर्देशानुसार WDC एवं पीएमकेएसवाई 2.0 परियोजनाओं के तहत बुधवार को पाली जिले के पाली, रोहट, सोजत एवं देसूरी ब्लॉकों में विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस का आयोजन किया गया।

जलग्रहण विकास एवं भू- सरंक्षण के अधीक्षण अभियन्ता भेरूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा आधारित एवं अवनत क्षेत्रों के विकास, भूमि क्षरण के प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जलाशय विकास पहलों के माध्यम से सतत भूमि प्रबंधन को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जल एवं भूमि संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दो टांका निर्माण कार्यों एवं एक वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का भूमि पूजन किया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। गोचर विकास कार्यों के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में 25-25 पौधों का पौधारोपण स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूमि प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनसहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।


Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C Pali Police

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.