18 जून तक आयोजित होंगे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार सागर जिले में 12 जून से 18 जून तक 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया रहा है। जनकल्याण शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार दिनांक 17 जून को देवरी जनपद पंचायत देवरी, नगर पालिका देवरी, केसली जनपद पंचायत केसली,राहतगढ़ जनपद पंचायत राहतगढ़, नगर परिषद राहतगढ़, जैसीनगर जनपद पंचायत जैसीनगर, सुरखी नगर परिषद सुरखी, बिलहरा नगर परिषद बिलहरा, सागर नगर पालिक निगम सागर, जनपद पंचायत सागर, मकरोनिया नगर पालिका मकरोनिया, रहली जनपद पंचायत रहली, नगर पालिका रहली, गढ़ाकोटा नगर पालिका गढ़ाकोटा, शाहपुर नगर परिषद शाहपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अनुविभागीय अधिकारियों, निकाय अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में जनसामान्य का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविरों में पहुंचे। जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र स्वीकार किए गए।
शिविरों में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके आवेदनों को तत्काल विभागीय स्टॉल्स पर दर्ज किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार की चिन्हांकित हितग्राही मूलक योजनाओं के नए आवेदनों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं, जैसे- पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और राजस्व से जुड़ी जनसामान्य की समस्याओं के आवेदनों को भी प्राथमिकता से लिया गया।
प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन व ऑफलाइन रिकॉर्ड में दर्ज कर उनके त्वरित और समय-सीमा में निराकरण हेतु आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar







No comments yet. Be the first to comment!