पाली, 14 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में ग्रामीण सेवा शिविर व शहरों में शहरी सेवा शिविर -2026 अभियान प्रारम्भ किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतवार संचालित होगे।
शिविरों के सफल संचालन, कार्यों के निस्तारण एवं पर्यवेक्षण के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा करेंगे। अभियान के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जिला कलक्टर को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
’’15 से 18 जून को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर’’
ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत 15 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की साकदड़ा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार रोहट में गढ़वाड़ा, सोजत में बगड़ी नगर, मारवाड़ जंक्शन में आउवा एवं गुड़ा केसरसिंह, देसूरी में मगरतलाव, रानी में बालराई, बाली में पीपला तथा सुमेरपुर उपखण्ड क्षेत्र की कोरटा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 09:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होंगे, जिनमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ विभिन्न विभागीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मंगलवार 16 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होगा। इसी दिन रोहट में, सोजत में हरियामाली, मारवाड जं. में नरसिहपुरा व गादाणा, देसुरी में कोट सोलंकियांन, रानी में बिजोवा व वरकाणा, बाली में कुण्डाल व पादरला, एवं सुमेरपुर क्षेत्र के भारून्दा व नोवी में शिविर आयोजित किये जायेगे। बुधवार 17 जून को मारवाड जंक्शन उपखण्ड क्षेत्र के सिनला व चवाडिया ग्राम पंचायत में प्रातः 09:30 बजे से सांय 6 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होगे।
गुरूवार 18 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावरी, रोहट के ढाबर, सोजत के गुडाकलां, मारवाड जं. के भगोडा व ईसाली, देसुरी के पनोता, रानी की ढारिया व जवाली, बाली के गोरिया व बीजापुर, एवं सुमेरपुर क्षेत्र की जवाई बांध ग्राम पंचायत पर सेवा शिविर का आयोजन होगा।
इसी प्रकार शहरी सेवा शिविर भी आयोजित किये जायेंगे।जिसमे शहरी क्षेत्र के समस्याओ का समाधान किया जाएगा। इसके लिए जयपुर से रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वी सी लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में कलेक्टरेट के वी सी रूम में भी जिला कलेक्टर व सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ग्रमीण सेवा शिविरों में बाईस विभागों की सेवा से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Medical and Health Officer, Pali – Raj. DOIT&C Pali Police







No comments yet. Be the first to comment!