उदाकिशुनगंज के बराही आनंदपुरा में रीमा बनी पैक्स अध्यक्ष

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

उदाकिशुनगंज के बराही आनंदपुरा में रीमा बनी पैक्स अध्यक्ष उदाकिशुनगंज प्रखंड के बराही आनंदपुरा पंचायत के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना की प्रक्रिया अपनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। जहां 11 बजे परिणाम सामने आया। मतों की गिनती में

जीत का जश्न मनाते समर्थक

उदाकिशुनगंज के बराही आनंदपुरा में रीमा बनी पैक्स अध्यक्ष

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बराही आनंदपुरा पंचायत के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना की प्रक्रिया अपनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। जहां 11 बजे परिणाम सामने आया। मतों की गिनती में रीमा कुमारी विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 503 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध कुमार को 482 मत प्राप्त हुए। इस तरह रीमा कुमारी 21 मतों से विजयी घोषित किए गए।

वहीं राजेश कुमार 278 और अरविंद महतो को 159 मत प्राप्त हुए। विजयी प्रत्याशी रीमा कुमारी पैक्स अध्यक्ष रहे चंदन कुमार की पत्नी हैं।वहीं सदस्य पद पर रामजी महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामाकांत महतो को कड़े मुकाबले में तीन मतों के हराया। सदस्य पद के लिए रामजी महतो को कुल मत 585 मत पड़े। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामाकांत महतो को कुल 582 मत प्राप्त हुए। सदस्य पद के लिए रद्द मतों की संख्या 306 रही ।इस तरह रामजी महतो  महज तीन मतों से विजयी घोषित किये गये।

इससे पूर्व बराही आनंदपुरा पैक्स से सदस्य पद पर बिजेंद्र राम, रुबी देवी,विभा देवी, अशोक कुमार,किरण देवी, रविन्द्र कुमार,अमन कुमार,पानवती देवी, दिलीप कुमार व नीतू कुमारी निर्विरोध घोषित किये गये थे।निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी पंडित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मतगणना के दौरान विधिवत मतों की संख्या 1422 रही। जबकि 51 मत रद्द किए गए।

इस पैक्स के लिए 1473 मत डालें गए थे।  विजयी प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत का प्रमाण पत्र लेकर मतगणना हाल से बाहर निकलने पर विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। वहीं विजयी के जयघोष के नारे लगाए गए। समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर खुशियां मनाया। विजयी प्रत्याशी रीमा ने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खड़े उतरने का प्रयास करेंगे।

जबकि बीड़ी रणपाल पैक्स के लिए महज सदस्य पदों के लिए निर्वाचन होना था। जिसमें सदस्य पद के लिए सुमन कुमारी, पूनम देवी,ननकी देवी, सुनीता देवी,व चंदन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्य पद के अभ्यर्थियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ सत्यनारायण रजक,बीसीओ  विपेश कुमार मोदक मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.