ट्रेक्टर पलटने से सरपंच के पंच की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

ट्रेक्टर पलटने से सरपंच के पंच की मौत, परिवार में मचा कोहराम छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड एक में रविवार की सुबह ट्रेक्टर पलटने से सरपंच के पंच की मौके पर मौत हो

ट्रेक्टर पलटने से सरपंच के पंच की मौत, परिवार में मचा कोहराम

छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड एक में रविवार की सुबह ट्रेक्टर पलटने से सरपंच के पंच की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड एक निवासी सुशील कुमार उर्फ कारी मुखिया (55 साल) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सहायक थानाध्यक्ष संदीप कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह करीब साढ़े 5 बजे अपना ट्रेक्टर चलाकर घर से पश्चिम खेत की ओर मक्का का डंठल लाने गया था, उसी क्रम में कुसहा त्रासदी में बने गड्ढे के बगल से गुजरने के दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेक्टर के नीचे दबने से उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद खेत में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर स्थल पर पहुंचकर शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रेक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र हैं जो बाहरी प्रदेश में हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो हासिम, माधोपुर के पंसस भवेश यादव और पैक्स अध्यक्ष ललन भुसकुलिया आदि मृतक के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। मुखिया प्रतिनिधि मो हासिम ने बताया कि मृतक सरपंच का पंच था।

उन्होंने कहा कि मृतक ट्रेक्टर चलाकर खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.