चौसा के चिरौरी में चली गोली, 6 पर केस दर्जएक आरोपी गिरफ्तार,दो खोखा बरामद

चौसा के चिरौरी में चली गोली, 6 पर केस दर्जएक आरोपी गिरफ्तार, दो खोखा बरामद

चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी गांव में दिनदहाड़े एक गृहस्वामी के घर पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित गृहस्वामी मनोज कुमार भगत ने अपने आवेदन में बताया कि चिरौरी निवासी मोनू मुनी समेत छह लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि सभी लोग यह कह रहे थे कि “तुमने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाया था।”आवेदक के अनुसार जब उन्होंने इस बात से इनकार किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर पर ही गोली चला दी। बताया जा रहा है कि करीब तीन राउंड फायरिंग की गई।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए।थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी मोनू मुनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।