एसपी संदीप सिंह ने उदाकिशुनगंज में पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

एसपी संदीप सिंह ने उदाकिशुनगंज में पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण उदाकिशुनगंज पुलिस निरीक्षक कार्यालय का मंगलवार को एसपी संदीप सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्किल स्तर पर विभिन्न मामलों का अवलोकन किया। विभिन्न कांडों की संचिका का अवलोकन

निरक्षण करते एसपी

एसपी संदीप सिंह ने उदाकिशुनगंज में पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण

उदाकिशुनगंज पुलिस निरीक्षक कार्यालय का मंगलवार को एसपी संदीप सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्किल स्तर पर विभिन्न मामलों का अवलोकन किया। विभिन्न कांडों की संचिका का अवलोकन के दौरान पुलिस निरीक्षक को जरूरी निर्देश दिए।

वहीं एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर को लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी संदीप कुमार सिंह ने कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कांडों की नियमित समीक्षा की जाए और अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए।

ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि जिन थानों में मामलों की संख्या अधिक लंबित है, वहां विशेष व्यवस्था के तहत अलग से सहयोग के लिए इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांडों के सुपरविजन में गति लाना है। ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि केसों की नियमित समीक्षा की जाएगी और जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

एसपी ने कहा कि लंबित मामलों को कम करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जायेंगे ।जिससे आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले उदाकिशुनगंज पहुंचे एपसी संदीप सिंह को थाना की पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य  मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.