जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक में कलेक्टर ने दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, वर्षा ऋतु की तैयारियों, मरीजों की सुविधाओं एवं अस्पताल व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, बेड की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट तथा पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में बारिश के मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।







No comments yet. Be the first to comment!