जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को किये ब्रीफिंग,संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे विशेष निगरानी के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा, 23 जून 2026:-मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी-डीएम

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन संकल्पित

सोशल मीडिया पर अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी शख्त कार्रवाई-एसएसपी

दरभंगा, 23 जून 2026:-मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,समन्वित कार्रवाई एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखना आवश्यक है तथा किसी भी परिस्थिति में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी
उन्होंने जानकारी दी कि प्राप्त सूचना के अनुसार मुहर्रम पर्व 26 जून को मनाया जाना है तथा इस अवसर पर जिले के 515 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहें तथा बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन करने एवं किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया।।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि नाका नंबर–5 से निकलने वाले जुलूस के दौरान प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।

मुहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपात स्थिति के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जो 24 घंटे लगातार क्या कार्यरत रहेगा।कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या – 06272-240600

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पुलिस बल एवं सिपाहियों के उपकरणों एवं कमान की जांच करें तथा ड्यूटी से पूर्व सभी को आवश्यक ब्रीफिंग दें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी पुलिस बल के साथ साझा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिस बल आवश्यक रूप से लाठी साथ रखें तथा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट एवं शील्ड उपलब्ध रहे।
साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सिविल सर्जन कार्यालय से ओआरएस पैकेट प्राप्त कर पुलिस बल को उपलब्ध कराएं तथा स्वयं भी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रॉप गेट्स, बैरिकेडिंग एवं माइकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा थाना स्तर पर सतत सूचना संग्रह की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.