चिकित्सीय टीम के समझाने पर इंजेक्शन लेने को तैयार हुई छात्रा

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

चिकित्सीय टीम के समझाने पर इंजेक्शन लेने को तैयार हुई छात्रा मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव वाले इंजेक्शन लेने

चिकित्सीय टीम के समझाने पर इंजेक्शन लेने को तैयार हुई छात्रा

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव वाले इंजेक्शन लेने से मना कर दिया।

उसके बाद उदाकिशुनगंज पीएचसी से चिकित्सीय टीम पहुंचे। डाक्टरों की टीम की समझाने पर अभिभावक और छात्रा टीका लगाने को तैयार हुए। पहले दिन 150 बालिकाओं को इंजेक्शन दिया गया। दरअसल मंगलवार को चिकित्सक की टीम बच्चेदानी में होने वाले कैंसर से बचाव की सूई लगाने पहुंचे थे।

जहां छात्राओं ने सूई लेने से साफ मना कर दिया। उसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंचे। जहां पोषक क्षेत्र के अभिभावकों और छात्राओं के साथ बैठक की।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने सरकार की व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को बताया कि यह सूई 14 से 15 साल तीन माह तक बालिकाओं को लगाया जाना है।

यह व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। यह सूई बच्चेदानी में होने वाले कैंसर से बचाव करता है। एक बार ही यह सूई लगाया जाता है। उसके बाद कभी भी कैंसर का खतरा नहीं रहता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि बाहर में खरीदने पर एक सूई की कीमत 15 हजार रूपया। जबकि सरकारी व्यवस्था के तहत यह मुफ्त में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 90 दिनों का है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में 20 जगहों पर सूई देने के लिए एएनएम को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि बाद के दिनों यह अभियान टीकाकरण का पार्ट बन जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यह अफवाह फैली थी की इस इंजेक्शन के लेने से मां बनने में खतरा है। लोगों को जागरूक करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार, डा. राजन कुमार, बीएचएम अनिश कुमार, शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संजय पूर्वे उर्फ मार्शल, प्रधानाध्यापक सियाराम मोची, संजय कुमार ठाकुर, मंजू कुमारी, स्नेहा प्रिया, मंजू प्रसाद आदि मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.