सतना 29 मई नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक-13 में होने वाले पार्षद पद के उप चुनाव के लिए चयनित मतदान दलों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री Shailendra Singh ने की। इस मौके पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. बीके गुप्ता, व्याख्याता शा. पालीटेक्निक महाविद्यालय #सतना श्री बीएल बागरी, इलेक्शन सुपरवाइजरश्री द्वारिकेन्द्र सिंह, सहायक अधीक्षक श्री केबी त्रिपाठी, श्री अशोक कुमार आदिवासी, मो. इरफान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाता पहचान, ईवीएम संचालन तथा मतदान दिवस के दौरान पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
नगर परिषद नागौद के उप चुनाव हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण संपन्न
By Gaurav Kabir
Published on: May 29, 2026
सतना 29 मई नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक-13 में होने वाले पार्षद पद के उप चुनाव के लिए चयनित मतदान दलों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
Share
Tags:
Share this article
खबरें और भी
उदाकिशुनगंज: युवा कमिटी रामबाग ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, 111 कन्याओं ने लिया भाग
Religion
July 29, 2026
कलेक्टर की पहल से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं
Education
July 28, 2026
नालंदा :राजगीर के विकास का विजन-2045 तैयार, कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मसौदे पर चर्चा
Latest News
July 19, 2026







No comments yet. Be the first to comment!