उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए दो चिकित्सा पदाधिकारियों को मिली विभाग से अनुमति, विदाई समारोह का आयोजन

:उदाकिशुनगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंकित सौरभ और पीएचसी में ही पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डा. नवीन कुमार को उच्च प्राप्ति के लिए अध्ययन अवकाश की अनुमति मिली है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंकित सौरभ को तीन साल और डा. नवीन कुमार को दो साल की अध्ययन अवकाश की मिली है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सौरभ उड़ीसा के राउरकेला में पीजी की पढ़ाई करेंगे।
वहां पर वह फैमिली मेडिसिन ब्रांच में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं। जबकि डा. नवीन सहरसा के लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में उच्च शिक्षा की प्राप्ति करेंगे। दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विरमित होने पर पीएचसी परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों को विदाई दी गई।
जबकि पीएचसी के ने प्रभारी बनाएं जाने पर डा. रूपेश कुमार का स्वागत किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मधेपुरा के सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने दोनों चिकित्सकों को उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च शिक्षा से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य में और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आशीष वचनों से दोनों चिकित्सकों का हौसला बढाया।समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद डा. रूपेश ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में समाजसेवी अनुराग सिंह, आलम शेख, नीतीश राणा, गौरव कबीर, समरेंद्र कुमार, मिथुन रंजन, गौरव कुमार, डा. जय कुमार, राजू कुमार उर्फ जग्गा, डा. देवेन्द्र कुमार शर्मा, डा. प्रकाश गुप्ता, सीएचओ मु. शकील अख्तर सभी एएनएम व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।