एक्शन में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

बिहार स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैँ।वे लगातार आपने विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दे रहे हैँ। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के

बिहार स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैँ।वे लगातार आपने विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दे रहे हैँ।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आम लोगों को मिल रही सुविधाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!