पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया एवं जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया के संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति हेतु बायसी अनुमंडल के सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बायसी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई एवं प्रतिदिन प्रति कर्मी को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप काम करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही साथ निदेश दिया गया कि राजस्व विभाग के कर्मी/पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जमाबंदी सूची के आधार पर डोर टू डोर कैम्प के माध्यम से किसानों से संपर्क करते हुए उनका फार्मर रजिस्ट्री id बनवाया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि निर्धारित कैम्प की अवधि में सभी पात्र किसानों का फार्मर id शत-प्रतिशत बनवाया जा सकें।







No comments yet. Be the first to comment!