भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर अवरुद्ध मार्ग को मई महीने के अंत तक बेली ब्रिज के साथ चालू कर दिया जाएगा।इसके लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के 100 सदस्यीय टीम उनके अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चांद के नेतृत्व में पुल पर काम करना शुरू कर दिया है। विक्रमशिला सेतु पर चार ट्रक स्टील का फ्रेम पहुंच गया है।
इस संबंध में BRO के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चांद ने बताया कि पुल के जिस हिस्से का स्लैब गिरा है वह 34 मी० का, उससे उत्तर की दिशा में जहां एक का स्लैब कमजोर है वहां 12 मी० का और गिरे हुए स्लैब के दक्षिण की दिशा में जहां एक स्लैब कमजोर है।24 मी का बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि काम शुरू कर दिया गया है।मई माह के अंदर इस पर बेली ब्रिज चालू हो जाएगा।हम चाहते हैं कि लोगों को आवागमन में जो असुविधा हो रही है।वह जल्द से जल्द समाप्त हो जाएगा।
मंत्री पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार ई० कुमार शैलेंद्र ने भी विक्रमशिला सेतु का मुआयना किया बीआरओ के अधीक्षण अभियंता से बात की।
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित कराते हुए बताया कि विक्रमशिला सेतु के तीन स्पेन में बेली ब्रिज बनाया जा रहा है।एक जगह जहां का स्लैब गिर गया है और उसके दोनों ओर जहां पुल कमजोर है।
उन्होंने आश्वस्त किया की 2026 के मई माह के अंत तक विक्रमशिला सेतु चालू हो जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!