कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित “आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र” का संचालन प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, मरंगा, पूर्णिया में शुरू हो गया है।केंद्र में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और प्रशिक्षण का कार्य भी सुचारू रूप रूप सेआरंभ हो गया है।
यह प्रशिक्षण केंद्र जिले के नवोदित कलाकारों को शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
प्रशिक्षित एवं सुयोग्य शिक्षक विजय कुमार दास,मनोज कुमार, भोले शंकर झा एवं सुनन्दा दास द्वारा विद्यार्थियों को संगीत के विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया दिया जा रहा है।प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक छात्र-छात्राओं को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन करना होगा। प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन लिया जाएगा।
नामांकन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है।केंद्र का संचालन मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। जबकि सोमवार को केंद्र बंद रहेगा।
जिला प्रशासन,पूर्णिया द्वारा जिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाकर अपनी कला को नई पहचान दें।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!