फाइनेंस कर्मी से मोबाइल व 5700 रूपया की छिनतई

By Gaurav Kabir

Published on: May 17, 2026

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है।घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।पीड़ित ग्वालपाडा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दूबही-सुहबी

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है।घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।पीड़ित ग्वालपाडा के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार दूबही-सुहबी गांव निवासी माइक्रो फाइनेंस कर्मी मुकेश कुमार शर्मा ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदा और हरैली के बीच बिसबिट्टी के पास उनकी बाइक खराब हो गई।

काफी प्रयास के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान वह बाइक को धक्का देकर आगे बढ़ रहे थे।इसी बीच पीछे से लाल रंग की हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे।

बदमाश हथियार से लैस थे।अपराधियों ने मुकेश कुमार की कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 5700 सौ रूपया और ब्लुटूथ लूट लिए।घटना के बाद पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.