आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 18, 2026

आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित सिवनी आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल

आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सिवनी आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा सहित शांति समिति के सदस्य, विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबी, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में 27 मई को ईदुज्जुहा, 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती तथा 26 जून को मोहर्रम सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। धर्मावलंबियों द्वारा अवगत कराया गया कि 21 से 23 मई के बीच उर्स का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान आयोजित संदल एवं अन्य कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने कहा कि जिले में सभी धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना यहां की गौरवशाली परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के सहयोग से पर्वों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वों एवं आयोजनों के दौरान विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। नगरपालिका को मस्जिदों, ईदगाहों एवं आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा कचरे के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहे तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने सभी धर्मावलंबियों एवं समिति सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने तथा जिले की सामाजिक सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने की अपील भी की।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें अग्रेषित करें।

किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक जानकारी की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी निर्धारित एवं बंद परिसर में की जाए तथा ईदगाहों में नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त वॉलिंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जाएगी।

त्वरित सूचना एवं सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 7587622616 पर संपर्क किया जा सकता है।

#seoni

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.