एकीकृत बागवानी विकास मिशन के लिए ‘जिला मिशन समिति’ गठित

By Gaurav Kabir

Published on: May 19, 2026

कटनी – जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के क्रियान्वयन के लिए कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला मिशन समिति का पुनर्निर्धारण एवं गठन किया गया है। इस समिति में प्रशासनिक अधिकारियों और कृषि

कटनी – जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के क्रियान्वयन के लिए कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला मिशन समिति का पुनर्निर्धारण एवं गठन किया गया है। इस समिति में प्रशासनिक अधिकारियों और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों सहित कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिला मिशन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष तिवारी होंगे जबकि सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी उद्यान इसके सदस्य सचिव होंगे।साथ ही जिला पंचायत सीईओ, उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रबंधक, लीड बैंक कटनी, जिला प्रबंधक, म.प्र. राज्य कृषि उद्योग विकास निगम, जिला प्रबंधक, म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला प्रबंधक, कृषि विपणन संघ, समन्वयक, ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी को समिति का सदस्‍य बनाया गया है।

योजनाओं के क्रियान्वयन और समीक्षा पर रहेगा जोर

यह समिति आवश्यकतानुसार समय-समय पर बैठकें आयोजित करेगी। बैठक के दौरान एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले की आवश्यकताओं को देखते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन और निरंतर मूल्यांकन व समीक्षा की करेगी।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.