बसों की फिटनेस नियमित रूप से चैक करने के निर्देशखरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें-डीएम

By Gaurav Kabir

Published on: May 19, 2026

श्योपुर-कलेक्टर शीला दाहिमा ने टीएल बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जिले के सभी मार्गो पर चलने वाली यात्री बसों की फिटनेस की जांच नियमित रूप से की जायें तथा ऐसी बसों जो अनफिट है,

श्योपुर-कलेक्टर शीला दाहिमा ने टीएल बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जिले के सभी मार्गो पर चलने वाली यात्री बसों की फिटनेस की जांच नियमित रूप से की जायें तथा ऐसी बसों जो अनफिट है, उन पर कार्यवाही की जायें। इसके साथ ही बसों में मोटर व्हीकल एक्ट के अनुरूप सभी प्रावधानों को सुनिश्चित कराया जायें तथा यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में प्रबंधों की समीक्षा की जायें।

नियमों का उल्लंघन करने वाली यात्री बसों को जब्त करने की कार्यवाही की जायें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बसो में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, सामग्री, गैस सिलेण्डर आदि का परिवहन नही होना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से बसो की चैकिंग की जायें तथा इन ज्वलनशील सामग्रियों का परिवहन पाये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने खरीफ सीजन के लिए खाद उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी एवं एनपीके के कुल लक्ष्य 63 हजार 156 मैट्रिक टन की मांग के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें तथा किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से व्यवस्थित एवं सुचारू तरीके से खाद वितरण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाडी केन्द्रों का भ्रमण किया जायें, इस संबंध में सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण सुनिश्चित करें और उनसे भ्रमण का प्रतिवेदन प्राप्त किया जायें।

इसके साथ ही उन्होंने वर्षा पूर्व नालों की साफ-सफाई तथा सडको की मरम्मत के साथ ही नदी रपटो तथा वर्षा के दौरान जलमग्न होने वाली पुलियाओं पर संकेतक लगाने के निर्देश भी दिये।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में मुक्तिधाम के लिए पहुंच मार्गो को सुगम बनाने और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।

गंगा दशहरा पर आयोजन के संबंध में निर्देशकलेक्टर शीला दाहिमा ने गंगा दशहरा 25 मई के उपलक्ष्य में जिलेभर में दीपदान, जल स्त्रोतों का पूजन, कलश यात्राओं का आयोजन सहित वृक्षपूजन के कार्यक्रम आयोजित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवाद कार्यक्रम तथा मानव श्रंखलाओं के आयोजन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किये।

उन्होंने कहा कि जिले की प्रमुख नदियों, तालाबों पर बने घाटों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा घाटों को रंगोली के माध्यम से साज-सज्जा की जायें। कलश यात्रा के साथ ही दीपदान एवं आरती के आयोजन किये जायें। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 25 मई को रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर सांध्यकालीन समय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.