मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी कोलनी में फाइलेरिया जांच को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड पार्षद संजय मार्शल व अन्य ने किया। शिविर में कक्षा एक और दो में नामांकित छह से सात साल के बच्चों का फाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप कीट के द्वारा जांच किया किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने बताया कि यह केंद्र सरकार की बड़ी योजना। योजना के तहत सभी स्कूलों में जांच अभियान चलाया जाना है। जहां छोटे छोटे बच्चों का कीट के माध्यम से जांच किया जाता है। जांच के दौरान रिपोर्ट पोजेटिव होने पर इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रथम दौर में बीमारी का पता चल जाने पर इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। डा. रूपेश ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच फाइलेरिया संक्रमण का समय पर पता लगाना एवं उसका इलाज करना है। ताकि भविष्य में उन्हें इस बीमारी से बचाओ किया जा सके एवं समाज में फाइलेरिया बीमारी को ले कर जागरूकता फैल सके।उन्होंने बताया कि
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीएएस एक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी 13 प्रखंडों में शुरू हुआ। सभी प्रखंडों को जनसंख्या के आधार पर सात इयू में बांटा गया है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक एवं दो में नामांकित छह से सात साल के बच्चों का एफटीएस कीट के द्वारा किया जाना है। मौके पर वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद संजय मार्शल ने कहा कि सरकार की बड़ी योजना है। इस योजना की सफलता में चिकित्सक टीम को सहयोग करने की जरूरत है। फाइलेरिया जैसी बीमारी काफी गंभीर है। समय पर जांच होने से बीमारी का पता चल जाएगा। जहां इलाज संभव है। मौके पर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपेश कुमार, वीबीडीएस अमित कुमार प्रकाश उपस्थित थे। जांच दल में कुल पांच सदस्य थे। लैब तकनीशियन सत्य प्रकाश, मृत्युजंय राय, फैज फजल, सोनम कुमारी एएनएम एवं सूरज कुमार शामिल थे ।
उदाकिशुनगंज में स्कूली छात्रों का हुआ फाइलेरिया जांच
By Gaurav Kabir
Published on: May 20, 2026
मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी कोलनी में फाइलेरिया जांच को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड पार्षद संजय मार्शल व अन्य ने किया। शिविर में कक्षा एक और दो
Share
Tags:
Share this article







No comments yet. Be the first to comment!