मध्य प्रदेश:नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित इंदौर, 20 मई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इंदौर, 20 मई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत विद्यार्थियों, ग्रामीणजनों एवं आम नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कार्यक्रमों में सभी को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आबकारी निरीक्षक आशीष जैन एवं त्रियंबिका शर्मा द्वारा महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट एवं सत्य मेव जयते इंस्टीट्यूट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा युवाओं के भविष्य एवं उनके व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

आबकारी उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी द्वारा ग्राम दतोदा ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। आबकारी उप निरीक्षक मीना माल द्वारा ग्राम मेमदी, सिमरोल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं एवं ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में आबकारी उप निरीक्षक सुनील मालवीय एवं बी.डी. अहिरवार द्वारा अंकुरण नशा मुक्ति केंद्र में कार्यशाला आयोजित कर नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी एवं आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह द्वारा अर्जुनपुरा बस्ती में जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सभी कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने एवं समाज में अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

#JansamparkMP #indore #इंदौर #NashaMukti #DrugFreeIndia

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.